श्रद्धालुओं ने दूध से किया भगवान शिव का अभिषेक - City Channel

Breaking

Sunday, April 12, 2026

श्रद्धालुओं ने दूध से किया भगवान शिव का अभिषेक

 श्रद्धालुओं ने दूध से किया भगवान शिव का अभिषेक

खैरा : खैरा प्रखंड अंतर्गत गिद्धेश्वर शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्वान पंडितों ने मंत्रौचार के साथ पूजा अर्चना कराई। खैरा निवासी मुख्य यजमान पबिता देवी ने अपने परिवार के साथ भोलेनाथ की पुजा अर्चना की। इसके बाद रुद्राभिषेक किया। उन्होंने कहा कि रूद्राभिषेक घर-परिवार व समाज की खुशहाली के लिए किया जाता है। यह पूजा मानसिक शांति प्रदान करती है और जीवन में धन-संपदा , स्वास्थ्य और समृद्धि लाती है। रुद्राभिषेक से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और ग्रहों के दोष शांत होते हैं। यह अनुष्ठान अत्यंत फलदायी माना जाता है। रुद्राभिषेक से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है , बाधाएं कम होती हैं और भक्तों को भगवान शिव की अनंत कृपा प्राप्त होती है। इस अनुष्ठान से शिवजी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है। पबिता देवी ने भगवान शिव का गंगाजल , दूध , दही , घी , शहद , बेलपत्र , आक , धतूरा से रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पुजारी रंजीत पांडे और पंकज  पांडे ने वैदिक रीति-रिवाज से रुद्राभिषेक कराया। मुख्य यजमान पबिता देवी के साथ उनके पुत्र सूरज कुमार , शिवम कुमार ,  नीरज कुमार , भतीजा अभिषेक और दुलारी बेटी ऋतिका भारती ने नियमपूर्वक अनुष्ठान में हिस्सा लिया और भगवान शिव से मनोकामना पूर्ण होने की गुहार लगाई। सभी शिव भक्त कतारबद्ध होकर हर-हर महादेव के जायकारे लगाए। इससे मंदिर का माहौल भक्तिमय हो गया। अनुष्ठान के अंत में श्रद्धालुओं ने ओम नमः शिवाय के जाप के साथ महाआरती की और भोलेनाथ को प्रसन्न करने का हर-संभव धार्मिक प्रयास किया। रुद्राभिषेक को लेकर मंदिर के साथ शिवलिंग को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। इस अवसर पर भारी संख्या में परिजन और सगे-संबंधी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Pages