अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार
जमुई। हलसी थाना पुलिस ने रविवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग पर मातासी गांव के समीप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार चालक की पहचान मनीअड्डा गांव निवासी लक्ष्मण यादव के 22 वर्षीय पुत्र हरेराम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को देखते ही चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर (नंबर BR 46GA 1435) को हलसी थाना लाया गया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।
थाना प्रभारी राजेश कुमार रंजन ने बताया कि तरहारी पिकेट प्रभारी नीतीश कुमार एवं हलसी पुलिस बल के संयुक्त अभियान में यह सफलता मिली है। पुलिस ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

No comments:
Post a Comment