खतौली में मिशन शक्ति टीम की सतर्कता से 3 साल की बच्ची सकुशल परिजनों से मिली - City Channel

Breaking

Saturday, April 11, 2026

खतौली में मिशन शक्ति टीम की सतर्कता से 3 साल की बच्ची सकुशल परिजनों से मिली

खतौली में मिशन शक्ति टीम की सतर्कता से 3 साल की बच्ची सकुशल परिजनों से मिली


सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार

खतौली/मुजफ्फरनगर : थाना खतौली क्षेत्र में एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए एक खोई हुई मासूम बच्ची को महज 30 मिनट में उसके परिजनों से मिलवा दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के दिशा-निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर सहित क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में, थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र बघेल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

घटना 11 अप्रैल 2026 की है, जब डायल-112 पर सूचना मिली कि रोडवेज बस अड्डे के पास करीब 3 वर्ष की एक बच्ची रोते हुए अकेली मिली है। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित थाना खतौली ले आई।

इसके बाद मिशन शक्ति टीम की उपनिरीक्षक खुशबू कुमारी, उपनिरीक्षक सूर्यप्रताप सिंह और महिला हेड कांस्टेबल रजनी चौधरी की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद मात्र 30 मिनट में बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया गया।

परिजनों को थाना बुलाकर बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि बच्ची खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गई थी। पुलिस ने उन्हें भविष्य में सावधानी बरतने की हिदायत भी दी।

इस त्वरित कार्रवाई से खुश होकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम की सराहना की है।

No comments:

Post a Comment

Pages