गिद्धौर आवास पर विधायक दामोदर रावत ने सुनी जनसमस्याएं - City Channel

Breaking

Sunday, March 29, 2026

गिद्धौर आवास पर विधायक दामोदर रावत ने सुनी जनसमस्याएं

गिद्धौर आवास पर विधायक दामोदर रावत ने सुनी जनसमस्याएं

- त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

गिद्धौर जमुई : रविवार को झाझा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दामोदर रावत ने गिद्धौर स्थित अपने आवास पर क्षेत्र से आए आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे।

 जनसुनवाई के दौरान विधायक ने एक-एक कर सभी लोगों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही फोन के माध्यम से अधिकारियों से बात कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया।

 इस अवसर पर पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, राशन, पेंशन एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

मौके पर भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि क्षेत्र की जनता अपने जनप्रतिनिधि के प्रति विश्वास रखती है और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे उनके पास पहुंचती है। ज्ञात हो कि दामोदर रावत क्षेत्र में एक जनप्रिय एवं सक्रिय नेता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। वे समय-समय पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करते रहते हैं, जिससे आम जनता को काफी राहत मिलती है।

No comments:

Post a Comment

Pages