फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश - City Channel

Breaking

Thursday, February 12, 2026

फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश

फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश


जमुई : जमुई जिले में फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचलाधिकारी (सीओ) एवं अन्य संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के तहत किसानों के पंजीकरण की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष किसानों का शीघ्र पंजीकरण सुनिश्चित करने और कार्य में अपेक्षित गति लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने बीडीओ एवं सीओ को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अधिक से अधिक किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया।

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित सुझाव भी रखे, जिन पर जिलाधिकारी ने सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages