जिला क्षत्रिय संघ का होली मिलन समारोह उत्साह और पारंपरिक रंगों के साथ संपन्न
जमुई। जिला मुख्यालय जमुई स्थित द्वारिका विवाह भवन में जिला जिला क्षत्रिय संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास, उमंग और पारंपरिक लोक-संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से आए लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत सिंह ने बताया कि समारोह के दौरान होली गीतों और पारंपरिक फाग गायन ने पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया। महादेव सिमरिया से आए फाग गायकों के साथ-साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भी फगुआ गायन में सक्रिय सहभागिता निभाई। जैसे ही “चीर हो”, “मोहन नंदलाल बरसों वो न आए”, “रंग डालो नंद के लाला हो” और “केसरिया रंग से रंग डालो” जैसे पारंपरिक होली गीत गूंजे, उपस्थित लोग खुद को झूमने से रोक नहीं सके।
समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। आयोजन को सफल बनाने में सचिव रणजीत सिंह, अध्यक्ष मदनमोहन सिंह, संगठन सचिव अमित कुमार सिंह, समाजसेवी अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ सदस्य नागेश्वर सिंह, मार्गदर्शक डॉ. रविश कुमार सिंह, महिला अध्यक्ष साधना सिंह, उद्धव सिंह, ओम सिंह, संरक्षक मुकुंद सिंह, निर्मल कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह सहित अनेक सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विवेकानंद सिंह, कृष्णानंद सिंह समेत सैकड़ों लोग समारोह में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, परंपरा और एकजुटता को मजबूत करते हैं। उपस्थित लोगों ने भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

No comments:
Post a Comment