नक्सल प्रभावित पिपराखंड में SSB का निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ
जमुई : जिले के नक्सल प्रभावित पिपराखंड गांव में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 16वीं वाहिनी द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत कमांडेंट अनिल अशोक कुमार पटनिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।
शिविर में वाहिनी के चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार खंडवाल ने स्थानीय ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान सर्दी-खांसी, बुखार, त्वचा रोग, रक्तचाप सहित अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जरूरतमंदों के बीच आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की विशेष रूप से स्वास्थ्य जांच की गई।
पिपराखंड के अतिरिक्त चेतुआडीह, करौया एवं सलैया जैसे आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने दुर्गम क्षेत्र में इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए SSB की सराहना की और इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
ज्ञात हो कि SSB की 16वीं वाहिनी द्वारा समय-समय पर नागरिक कल्याण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। ऐसे कार्यक्रमों से जहां एक ओर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मिलती हैं, वहीं सुरक्षा बल और स्थानीय समुदाय के बीच आपसी विश्वास और सहयोग भी सुदृढ़ होता है।
जमुई। जिले के नक्सल प्रभावित पिपराखंड गांव में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 16वीं वाहिनी द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत कमांडेंट अनिल अशोक कुमार पटनिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।
शिविर में वाहिनी के चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार खंडवाल ने स्थानीय ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान सर्दी-खांसी, बुखार, त्वचा रोग, रक्तचाप सहित अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जरूरतमंदों के बीच आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की विशेष रूप से स्वास्थ्य जांच की गई।
पिपराखंड के अतिरिक्त चेतुआडीह, करौया एवं सलैया जैसे आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने दुर्गम क्षेत्र में इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए SSB की सराहना की और इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
ज्ञात हो कि SSB की 16वीं वाहिनी द्वारा समय-समय पर नागरिक कल्याण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। ऐसे कार्यक्रमों से जहां एक ओर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मिलती हैं, वहीं सुरक्षा बल और स्थानीय समुदाय के बीच आपसी विश्वास और सहयोग भी सुदृढ़ होता है।
No comments:
Post a Comment