डहुआ प्रीमियर लीग का रोमांचक फाइनल: केंदुआ टीम ने जमुई को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की - City Channel

Breaking

Tuesday, January 20, 2026

डहुआ प्रीमियर लीग का रोमांचक फाइनल: केंदुआ टीम ने जमुई को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की

डहुआ प्रीमियर लीग का रोमांचक फाइनल: केंदुआ टीम ने जमुई को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की

जमुई : खैरा के झुंडो पंचायत अंतर्गत डहुआ खेल मैदान में दो हफ्तों तक चलने वाले डहुआ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य फाइनल रविवार को संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में पूर्व एमएलसी श्री संजय प्रसाद और भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास सिंह ने मैच का उद्घाटन किया।

इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही थीं, जिनके मैच नॉक आउट प्रणाली के तहत खेले गए। लगातार जीत दर्ज करने वाली जमुई टीम और केंदुआ क्रिकेट क्लब की टीमें फाइनल में आमने-सामने आईं। टॉस जीतकर जमुई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 7 विकेट पर 218 रन बनाए।

जवाब में खेलते हुए केंदुआ क्रिकेट क्लब ने 15 ओवर में ही 6 विकेट खोकर मैच 4 विकेट से जीत लिया और फाइनल ट्रॉफी अपने नाम की। मैन ऑफ़ द मैच का सम्मान केंदुआ टीम के खिलाड़ी सद्दाम को दिया गया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ₹15,000 और उपविजेता जमुई टीम को रनर-अप ट्रॉफी के साथ ₹7,500 नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निर्णायक भूमिका अंपायर श्री गौतम पांडे और गुड्डू कुमार ने निभाई।

मुख्य अतिथियों ने उपस्थित क्रिकेट प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब खेल सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि युवा स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य का साधन भी है। श्री विकास सिंह ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा, “इतना बेहतरीन और पारदर्शी आयोजन युवाओं के खेल उत्साह को बढ़ाता है। खेल भावना से युवाओं का मनोरंजन सुनिश्चित करना काबिले तारीफ है।”

आयोजन समिति में श्री वीरेंद्र शर्मा, कागेश्वर पंचायत समिति सदस्य गुड्डू सिंह, पैक्स अध्यक्ष श्री मकेश्वर सिंह, उदय नारायण सिंह, श्री पंचानन पांडे, श्री चंदन पांडे, दीपक राम, छोटन सिंह, सुनील सिंह, रविंद्र सिंह, वीरेंद्र पांडे, संतोष पांडे सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

इस टूर्नामेंट ने जमुई क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा दिया और स्थानीय स्तर पर क्रिकेट प्रेमियों को भव्य मनोरंजन का अवसर प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment

Pages