सड़क हादसे में महिला दारोगा रिंकी कुमारी की मौत, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार - City Channel

Breaking

Friday, January 30, 2026

सड़क हादसे में महिला दारोगा रिंकी कुमारी की मौत, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

सड़क हादसे में महिला दारोगा रिंकी कुमारी की मौत, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार


जमुई : जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत भूलों गांव की निवासी महिला दारोगा रिंकी कुमारी (25) की औरंगाबाद में एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई। वह औरंगाबाद टाउन थाना क्षेत्र में महिला दारोगा के पद पर कार्यरत थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात रिंकी कुमारी विभागीय कार्य से निकली थीं। इसी दौरान पिपराड़ीह मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

हादसे में उनके साथ मौजूद कांस्टेबल भीम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

मृतका रिंकी कुमारी जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड के भूलों गांव निवासी दशरथ महतो की पुत्री थीं। हालांकि उनका परिवार वर्तमान में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में निवास करता है। रिंकी कुमारी अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव और कार्यकुशलता के लिए जानी जाती थीं। कम उम्र में ही उन्होंने पुलिस सेवा में उल्लेखनीय पहचान बनाई थी।

जमुई के पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत दयाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि रिंकी कुमारी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भूलों में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा तथा इसके लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं।

इस दुखद घटना से पुलिस महकमे एवं उनके गृह जिले में शोक की लहर व्याप्त है।

No comments:

Post a Comment

Pages