जनता दरबार में सुनी गई पीड़ितों की फरियाद, कई मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन - City Channel

Breaking

Friday, January 16, 2026

जनता दरबार में सुनी गई पीड़ितों की फरियाद, कई मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन

जनता दरबार में सुनी गई पीड़ितों की फरियाद, कई मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन

जमुई। डीएम के निर्देश पर समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित जनता दरबार में अपर समाहर्ता-सह-विभागीय जांच पदाधिकारी बालमुकुंद प्रसाद ने आम जनता की शिकायतें सुनीं और उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों से सीधे संवाद कर उनकी परेशानियों को विस्तार से जाना।

अपर समाहर्ता ने जनता दरबार के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह मंच जरूरतमंद लोगों को अपनी बात प्रशासन तक पहुँचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने मौके पर ही कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया, जबकि कुछ शिकायतों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में भूमि विवाद, इंदिरा आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा लाभ, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर आश्वस्त किया गया और कई मामलों में तुरंत राहत प्रदान की गई।

इस मौके पर जन शिकायत कोषांग के नोडल अधिकारी विनोद प्रसाद भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Pages