जमुई में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलसा, पटना रेफर
जमुई : जमुई नगर परिषद क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब 11 हजार हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक निजी बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा बायपास रोड स्थित एलआईसी कार्यालय के सामने उस समय हुआ, जब बिजली मिस्त्री बिजली मरम्मत कार्य कर रहा था।
घायल की पहचान कल्याणपुर निवासी गुड्डू कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो पेशे से निजी बिजली मिस्त्री हैं। बताया जाता है कि वह डॉक्टर राजेश कुमार के क्लीनिक के पीछे तार ठीक कर रहा था। इसी दौरान पास से गुजर रहे 11,000 वोल्ट के बिजली तार की जद में आने से वह बुरी तरह झुलस गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल जमुई लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस हरकत में आ गई। थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। बिजली विभाग और अन्य संबंधित बिंदुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
स्थानीय लोग नगर परिषद क्षेत्र में खुले और खतरनाक बिजली तारों के रखरखाव पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।
🔴 जमुई में बड़ा हादसा: 11 हजार वोल्ट की चपेट में आया बिजली मिस्त्री, हालत गंभीर!
जमुई के बायपास रोड स्थित एलआईसी ऑफिस के सामने बिजली मरम्मत कर रहे निजी बिजली मिस्त्री गुड्डू कुमार शर्मा 11,000 हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
उन्हें सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया है।
टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद क्षेत्र में बिजली तारों के रखरखाव पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

No comments:
Post a Comment