कोसी स्नातक निर्वाचन 2026: प्रस्तावित मतदान केंद्रों पर राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श - City Channel

Breaking

Wednesday, January 28, 2026

कोसी स्नातक निर्वाचन 2026: प्रस्तावित मतदान केंद्रों पर राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श

कोसी स्नातक निर्वाचन 2026: प्रस्तावित मतदान केंद्रों पर राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श

जमुई : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी जमुई श्री नवीन की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय परिसर में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के लिए प्रस्तावित मतदान केंद्रों के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री नवीन ने निर्वाचन विभाग, बिहार पटना के पत्रांक 351, दिनांक 13 जनवरी 2026 के आलोक में मतदान केंद्रों के प्रस्ताव उपलब्ध कराने संबंधी निर्देश की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग के प्रावधान के अनुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्वाचकों की संख्या 800 से 1400 के बीच निर्धारित की जानी है। 1400 मतदाताओं के मानक के आधार पर जमुई जिला अंतर्गत मतदान केंद्रों का निर्धारण किया गया है। जिन स्थानों पर मतदाताओं की संख्या निर्धारित मानक से कम है, वहां पूर्व से अनुमोदित मतदान केंद्रों को यथावत रखा गया है।

जमुई जिला अंतर्गत प्रस्तावित/यथावत मतदान केंद्रों का विवरण इस प्रकार है:

  • मतदान केंद्र संख्या 142 – अंचल कार्यालय परिसर, ई. अलीगंज
    पुरुष मतदाता: 335 | महिला मतदाता: 80 | कुल: 415

  • मतदान केंद्र संख्या 143 – अंचल कार्यालय परिसर, सिकंदरा
    पुरुष: 420 | महिला: 106 | कुल: 526

  • मतदान केंद्र संख्या 144 – अंचल कार्यालय परिसर, खैरा
    पुरुष: 728 | महिला: 139 | कुल: 867

  • मतदान केंद्र संख्या 145 – प्रखंड कार्यालय परिसर, जमुई
    पुरुष: 398 | महिला: 83 | कुल: 481

  • मतदान केंद्र संख्या 146 – अंचल कार्यालय परिसर, जमुई
    पुरुष: 462 | महिला: 154 | कुल: 616

  • मतदान केंद्र संख्या 147 – अंचल कार्यालय परिसर, बरहट
    पुरुष: 345 | महिला: 68 | कुल: 413

  • मतदान केंद्र संख्या 148 – अंचल कार्यालय परिसर, लक्ष्मीपुर
    पुरुष: 445 | महिला: 113 | कुल: 558

  • मतदान केंद्र संख्या 149 – अंचल कार्यालय परिसर, गिद्धौर
    पुरुष: 532 | महिला: 119 | कुल: 651

  • मतदान केंद्र संख्या 150 – अंचल कार्यालय परिसर, झाझा
    पुरुष: 534 | महिला: 128 | कुल: 662

  • मतदान केंद्र संख्या 151 – अंचल कार्यालय परिसर, सोनो
    पुरुष: 482 | महिला: 91 | कुल: 573

  • मतदान केंद्र संख्या 152 – अंचल कार्यालय परिसर, चकाई
    पुरुष: 595 | महिला: 126 | कुल: 721

जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्रस्तावित मतदान केंद्रों के संबंध में सुझाव आमंत्रित किए तथा निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

बैठक में उपस्थित दलों के प्रतिनिधियों ने भी निर्वाचन कार्य में प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages