जमुई में मानवता की मिसाल: सुरेश सिन्हा मेमोरियल सोसाइटी ने निःसहायों के बीच किया कंबल वितरण, ठंड में मिली राहत - City Channel

Breaking

Friday, December 26, 2025

जमुई में मानवता की मिसाल: सुरेश सिन्हा मेमोरियल सोसाइटी ने निःसहायों के बीच किया कंबल वितरण, ठंड में मिली राहत

 जमुई में मानवता की मिसाल: सुरेश सिन्हा मेमोरियल सोसाइटी ने निःसहायों के बीच किया कंबल वितरण, ठंड में मिली राहत

जमुई : आधुनिक दौर में जहां संवेदनाएं धीरे-धीरे कमजोर पड़ती नजर आ रही हैं, वहीं जमुई में सुरेश सिन्हा मेमोरियल सोसाइटी ने मानवता और सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायी मिसाल पेश की है। भगवान महावीर की पावन जन्मस्थली जमुई में सोसाइटी द्वारा ठंड से ठिठुरते निःसहायों और मेहनतकश लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे जरूरतमंदों को सर्दी से राहत मिली और उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किए गए। कंबल पाकर लाभार्थियों को यह विश्वास हुआ कि समाज में आज भी ऐसे लोग हैं जो दूसरों के दर्द को समझते हैं और मदद के लिए आगे आते हैं। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि मानवता आज भी जीवित है।

कंबल वितरण समारोह का शुभारंभ नामदार चिकित्सक डॉ. एस. एन. झा, डॉ. अंजनी कुमार सिन्हा, डॉ. नीरज साह, डॉ. रिंकी, डॉ. सुमन, अशोका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह, समाजसेवी राजीव रंजन भालोटिया, मनोज कुमार सिंह, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी अजय कुमार सिंह, निर्मल कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिन्हा, प्रभात सिन्हा एवं ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से अग्नि ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर अधिवक्ता मून जी, प्राचार्य ऋतुराज सिन्हा, अनूप कुमार सिंह, भूपेंद्र सिन्हा, कृष्ण मोहन प्रसाद, राकेश कुमार सिन्हा, इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बच्चों और युवाओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

मुख्य अतिथि डॉ. एस. एन. झा ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों और असहायों को कंबल एवं गर्म वस्त्र उपलब्ध कराना एक पुनीत कार्य है। असहायों की दुआ हमेशा फलदायी होती है। उन्होंने सोसाइटी के इस नेक प्रयास की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि डॉ. अंजनी कुमार सिन्हा ने कहा कि गरीबों की सहायता करना हमारा नैतिक और मानवीय कर्तव्य है। शिक्षा और सेवा—दोनों ही समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
अशोका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने ठंड के मौसम में गर्म कपड़ों के साथ योग और ध्यान को भी जरूरी बताया और कंबल वितरण को महान आत्मा की स्मृति में किया गया पावन कार्य बताया।

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को उनके पूज्य पिता स्व. सुरेश कुमार सिन्हा की पुण्यतिथि के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस दौरान दिवंगत माता स्व. शारदा सिन्हा और अनुज स्व. विनोद कुमार सिन्हा को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बैंड धुन के साथ अतिथियों का स्वागत किया। सभी ने पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। मंच संचालन राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने किया, जबकि उप-प्राचार्य शिवांगी शरण ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया।

No comments:

Post a Comment

Pages