जमुई में रामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन, गुरु ने शिष्यों को बताया मुक्ति का मार्ग - City Channel

Breaking

Saturday, December 20, 2025

जमुई में रामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन, गुरु ने शिष्यों को बताया मुक्ति का मार्ग

जमुई में रामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन, गुरु ने शिष्यों को बताया मुक्ति का मार्ग


सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू 

जमुई : जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आध्यात्मिक चिंतन और संस्कारों के प्रसार के उद्देश्य से श्याम मंदिर के पीछे, जमुई बाजार में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा भव्य श्री रामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। यह आध्यात्मिक आयोजन 18 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक चल रहा है।

इस ज्ञान यज्ञ का संचालन संस्थान के संस्थापक व संचालक दिव्य गुरु श्री आसुतोष महाराज जी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान गुरुजी अपने शिष्यों को जीवन, कर्म और भक्ति के माध्यम से मुक्ति प्राप्ति की युक्ति समझा रहे हैं।

पिछले तीन दिनों से जमुई सहित आसपास के क्षेत्रों के रामभक्त और श्रद्धालु बड़ी संख्या में भव्य पंडाल में पहुंचकर आध्यात्मिक प्रवचनों का श्रवण कर रहे हैं। श्रद्धालु रामचरितमानस और श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञान से स्वयं को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव कर रहे हैं।

प्रवचनों के दौरान गुरुजी ने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक सुख नहीं, बल्कि आत्मज्ञान, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलकर ईश्वर की प्राप्ति करना है। उन्होंने रामचरितमानस और गीता के श्लोकों के माध्यम से जीवन के गूढ़ रहस्यों को सरल भाषा में समझाया।

इस आध्यात्मिक आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय और सकारात्मक वातावरण बना हुआ है, वहीं श्रद्धालु इसे अपने जीवन में आत्मिक जागरण का माध्यम बता रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages