तुलसी दिवस एवं साहित्य दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य साहित्य बिक्री स्टाल, नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा - City Channel

Breaking

Thursday, December 25, 2025

तुलसी दिवस एवं साहित्य दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य साहित्य बिक्री स्टाल, नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

तुलसी दिवस एवं साहित्य दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य साहित्य बिक्री स्टाल, नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार

खतौली मुजफ्फरनगर : तुलसी पूजन दिवस एवं साहित्य दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, खतौली द्वारा घन्टाघर, जी.टी. रोड के सामने एक भव्य साहित्य बिक्री एवं वितरण स्टाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर में वैचारिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रकाशित विशेष साहित्य, “राष्ट्रदेव” सहित अन्य वैचारिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्र निर्माण से संबंधित पुस्तकों का वितरण एवं बिक्री की गई। नगरवासियों ने अपने परिवार और बच्चों के लिए बड़ी संख्या में साहित्य खरीदा और संघ के विचारों के प्रति रुचि दिखाई।

स्टाल पर स्वयंसेवकों द्वारा संघ के उद्देश्यों, अनुशासन, सेवा, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों की जानकारी आमजन को दी गई। लोगों ने संघ के राष्ट्र निर्माण में योगदान, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठनात्मक अनुशासन की सराहना की। कई नागरिकों ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित करने और राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए संघ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में संघ के सेवा प्रमुख संजय, सनातन, प्रचार प्रमुख विशाल पाल, नगर कार्यवाह दीनदयाल, व्यवस्था प्रमुख प्रभात कुमार सहित स्वयंसेवक पंकज भटनागर एवं अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। सभी स्वयंसेवकों ने पूरे समर्पण के साथ साहित्य वितरण और जनसंपर्क का कार्य किया।

साहित्य लेने वालों में चेतन कश्यप, अनुराग जैन, प्रधानाचार्य चंद्र मेहता, अनुभव कौशिक, राजू सैनी, किशिंग नरेश चंद्र, अरविंद सैनी, अमित अग्रवाल, रोहित, समाजसेवी मदन छाबड़ा, डॉ. रजनीश बसंती, आशीष, समाजसेवी विजय कुमार, सीए ध्रुव जैन, राजकुमार, संजीव मिश्रा, सभासद अजय भुर्जी, सीताराम भगतजी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अभिभावकों ने अपने बच्चों को संघ के संस्कारों, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के विचारों से परिचित कराया। स्वयंसेवकों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर राष्ट्र को सशक्त बनाना था।

संघ ने शाखा पद्धति के माध्यम से चरित्र निर्माण, सेवा और राष्ट्रभक्ति को जन-जन तक पहुँचाया है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आपदा राहत, सामाजिक समरसता, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वदेशी और पर्यावरण संरक्षण जैसे अनेक क्षेत्रों में संघ से प्रेरित संगठन निरंतर कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2025 में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होना उसके सतत सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों का जीवंत प्रमाण है।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि संघ के विचार हर घर तक पहुँचें, जिससे एक संगठित, संस्कारी और राष्ट्रभक्त समाज का निर्माण हो सके।

No comments:

Post a Comment

Pages