मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन - City Channel

Breaking

Sunday, December 21, 2025

मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जमुई : आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) के स्वरूप में बदलाव कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को हटाने के कथित षड्यंत्र के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी जमुई द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

इससे पूर्व जिला कांग्रेस मुख्यालय जमुई में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसके बाद केन्द्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन अनुमंडल प्रशासन को सौंपा गया।

धरना-प्रदर्शन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महात्मा गांधी का नाम देश की आत्मा से जुड़ा हुआ है और उनके नाम को किसी भी योजना से हटाना देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात है।

इस आंदोलन में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, हरेन्द्र सिंह, महासचिव निवास सिंह, मंटू सिंह, पंकज सिंह, उपाध्यक्ष कुमार पुष्पराज सिंह, प्रवक्ता सदानंद प्रसाद, मनोज कुमार सिंह (एडवोकेट), नितेश्वर आजाद, प्रखंड अध्यक्ष उदय सिंह, कुमार गंधर्व, अशोक दास, मनोज कुमार उपाध्याय, रामाश्रय सिंह, रामेश्वर यादव, सुनील मंडल, विवेक पटेल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के विचारों और सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी और केन्द्र सरकार के इस निर्णय का पुरजोर विरोध जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages