चौधरी चरण सिंह के 123वें जन्मदिवस पर खतौली में श्रद्धांजलि, यज्ञ और नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज्ञ कुमार
खतौली, मुजफ्फरनगर : महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के 123वें जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को खतौली में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आर्य समाज जी.टी. रोड, खतौली परिसर में स्मृति यज्ञ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, साथ ही आम नागरिकों के लिए नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया।
यज्ञ के यजमान राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के क्षेत्रीय महासचिव धर्मेंद्र तोमर रहे, जबकि यज्ञ संपन्न कराने का दायित्व जसवीर राणा ने निभाया। यज्ञोपरांत आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। जसवीर राणा, धर्मवीर सिंह मलिक और राजपाल आर्य भैसी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपने पूरे जीवन में किसान, गरीब, मजदूर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। विभिन्न सरकारी पदों पर रहते हुए उन्होंने समाज हित में कई कानूनों में बदलाव कराए और नए कानून बनवाए। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने ईमानदारी और सादगी की मिसाल कायम की।
नगर पालिका अध्यक्ष हाजी शाहनवाज ने बताया कि खतौली नगर पालिका भवन का उद्घाटन स्वयं चौधरी चरण सिंह के करकमलों द्वारा किया गया था। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पूर्व सभासद धनेंद्र तोमर के प्रस्ताव के अनुसार शीघ्र ही खतौली में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसका अनावरण राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह द्वारा किया जाएगा।
रालोद नेता धर्मेंद्र तोमर ने जानकारी दी कि चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर खतौली के पांच प्रमुख समाजसेवियों को उनकी प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। इनमें नगर पालिका अध्यक्ष हाजी शाहनवाज, कौमी एकता संगठन के अध्यक्ष अशोक शर्मा, मां शाकंभरी देवी विवाह उत्सव समिति के अध्यक्ष राजकुमार निकास, भारतीय योग संस्थान की महिला योग शिक्षिका अंजु विश्वकर्मा तथा लायंस क्लब खतौली संस्कार के अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह शामिल हैं।
कार्यक्रम में प्रधान धनेंद्र तोमर, जसवीर राणा, जाट सभा तहसील अध्यक्ष प्रधान मनु चौधरी, रालोद नगर अध्यक्ष हाजी नोसाद अली, गुड्डू प्रधान, ठाकुर राजपाल आर्य, दयानंद आर्य, वेदपाल आर्य, संजय अहलावत, इजरायल मलिक, राजकुमार पटवारी, अमित चौधरी, देवेंद्र धीमान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से चौधरी चरण सिंह के विचारों को आत्मसात करने और समाज में किसान व श्रमिक हितों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।


No comments:
Post a Comment