घंटाघर खतौली में कार्तिक मास की प्रभात फेरी का भव्य आयोजन, भक्तिभाव से सराबोर हुआ वातावरण - City Channel

Breaking

Friday, October 31, 2025

घंटाघर खतौली में कार्तिक मास की प्रभात फेरी का भव्य आयोजन, भक्तिभाव से सराबोर हुआ वातावरण


सिटी ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार

खतौली, मुजफ्फरनगर : पवित्र कार्तिक मास की सात दिवसीय प्रभात फेरी (परिक्रमा) के दूसरे दिन आज प्रातः 6 बजे से श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल (गीता भवन) गली, घंटाघर खतौली से भक्तिमय प्रभात यात्रा का शुभारंभ हुआ। मंदिर के पुजारी जी द्वारा किए गए शंखनाद के साथ यात्रा की शुरुआत हुई, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिरस में डूब गया।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने सुंदर-सुंदर भजन और कीर्तन प्रस्तुत किए, जिनकी मधुर धुनों पर भक्त भावविभोर होकर झूम उठे और नृत्य करने लगे। प्रभात फेरी मंदिर प्रांगण से बड़ा बाजार, तगान शिवाजी मूर्ति, श्री राम मंदिर होते हुए पुनः घंटाघर स्थित मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई।

इस धार्मिक आयोजन में मंदिर के प्रधान मनोज अग्रवाल, मंत्री मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज भटनागर (नि. विधायक प्रतिनिधि) सहित कुलदीप शर्मा, भावेश गुप्ता, मुकेश तायल, संजीव मिश्रा, ललित अग्रवाल, बिट्टू शर्मा, राकेश वर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, विनोद वर्मा, कन्हैयालाल, आतिश गुप्ता, प्रभात राकेश अग्रवाल, राकेश कुमार, अंकुर अग्रवाल, मनोज शर्मा, विनोद शर्मा आदि श्रद्धालु शामिल रहे।

यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक भव्य बना दिया। पूरे मार्ग में “हरि नाम संकीर्तन”, “जय श्रीराम” और “राधे-राधे” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

भक्ति, अनुशासन और एकता का अद्भुत संगम बनी यह प्रभात फेरी श्रद्धालुओं के लिए एक दिव्य अनुभव लेकर आई। 

No comments:

Post a Comment

Pages