ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के प्रभात सिन्हा भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ जमुई के प्रवक्ता मनोनीत - City Channel

Breaking

Wednesday, September 10, 2025

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के प्रभात सिन्हा भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ जमुई के प्रवक्ता मनोनीत


जमुई : ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के सक्रिय पदाधिकारी और जमुई जिला संगठन मंत्री प्रभात सिन्हा को भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ का जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति की घोषणा होते ही स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया और प्रदेश संयोजक क्रीड़ा प्रकोष्ठ सतीश राजू ने संयुक्त रूप से यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी। मनोनयन के बाद प्रभात सिन्हा ने पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया और कहा कि यह उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन और खेल प्रकोष्ठ की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि जमुई जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की। अपने नए दायित्व के तहत वे युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने, स्थानीय खिलाड़ियों को अवसर उपलब्ध कराने और जिले में खेलों के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करने की दिशा में काम करेंगे।

पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनकी सरल छवि, मिलनसार स्वभाव और संगठनात्मक अनुभव से क्रीड़ा प्रकोष्ठ को मजबूती मिलेगी और खेल के क्षेत्र में नई पहल देखने को मिलेगी। इस अवसर पर जिले के कई भाजपा कार्यकर्ताओं और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जमुई में खेलों को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी।

यह मनोनयन न सिर्फ प्रभात सिन्हा के लिए सम्मान है, बल्कि जमुई जिले के लिए भी गौरव की बात मानी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages