लोजपा (रामविलास) ने पूर्व जिला उपाध्यक्ष रंजीत पासवान को जिला प्रधान महासचिव बनाया - City Channel

Breaking

Tuesday, September 2, 2025

लोजपा (रामविलास) ने पूर्व जिला उपाध्यक्ष रंजीत पासवान को जिला प्रधान महासचिव बनाया

लोजपा (रामविलास) ने पूर्व जिला उपाध्यक्ष रंजीत पासवान को जिला प्रधान महासचिव बनाया

सिटी संवाद : संजय कुमार मंडल

लक्ष्मीपुर, जमुई/बिहार : जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतिनिधि भवन में लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष बिनोद कुमार यादव की अध्यक्षता में मनोनयन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिला अध्यक्ष जीवन सिंह मौजूद थे।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जीवन सिंह ने बताया कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने पूर्व जिला उपाध्यक्ष रंजीत पासवान को जिला प्रधान महासचिव नियुक्त किया है। इस घोषणा के साथ ही उन्हें बुकें और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि रंजीत पासवान के मनोनयन से लोजपा (रामविलास) का संगठनात्मक ढांचा न केवल लक्ष्मीपुर प्रखंड, बल्कि पूरे जिले में और सशक्त होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने में लोजपा (रामविलास) की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन में पार्टी को जितनी भी सीटें मिलेंगी, उन्हें जीत में बदलने के लिए कार्यकर्ता जी-जान लगा देंगे। साथ ही हर बूथ पर विश्वास दिलाने और मतदान कराने में भी पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे।

इस अवसर पर लेबर सेल के प्रदेश सचिव बच्चू तांती, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, लोजपा नेता उपेन्द्र पासवान, बासुदेव पासवान, धनराज सिंह, रामाशीष पासवान, धन्नू पासवान, संजय पासवान, सीताराम यादव, दिलीप कुमार दास, विन्देश्वरी यादव, बब्लू पासवान, साहेब यादव, त्रिपुरारी साह और रंजीत झा समेत अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा खुशी का इजहार किया।


No comments:

Post a Comment

Pages