पौधारोपण कर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान : रणजीत सिंह
सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल
सोनो, जमुई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा की ओर से पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला भाजपा उपाध्यक्ष सह विधानसभा संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में सोनो प्रखंड अंतर्गत कई स्थानों पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधे लगाए गए।
इस दौरान बलथर, रक्सा, ढोढरी और केन्दुआ लेवार गांवों में आम, जामुन, बरगद और पीपल के पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही केन्दुआ लेवार के महान स्वतंत्रता सेनानी और गाँव के लाल स्व. बंधु महतो की आदमकद प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई और धुलाई कर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रणजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक पूरे देशभर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और समाजसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण और स्वच्छता दोनों ही आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी हैं।
भाजपा नेता ने आगे बताया कि 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर चकाई विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर भाजपा का झंडा फहराया जाएगा। सभी मंडल अध्यक्षों को पार्टी का झंडा उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए पार्टी का उद्देश्य जन-जन तक पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश पहुँचाना है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी गोपाल कृष्ण, विस्तारक निरंजन कुमार, सोनो मंडल भाजपा अध्यक्ष अजय मंडल, बटिया मंडल भाजपा अध्यक्ष परशुराम कुमार मंडल, बटिया मंडल महामंत्री सह सरपंच यमुना ठाकुर, भाजपा नेता चन्द्रदेव कुशवाहा, महेंद्र मंडल, डॉ. ओमप्रकाश, अमरेंद्र मंडल, संजीत मंडल, संतोष मंडल और नीरज मंडल समेत कई कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेताओं ने संकल्प लिया कि इस सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए वे अधिक से अधिक लोगों को जोड़ेंगे और प्रधानमंत्री के "स्वच्छ भारत, सशक्त भारत" के संकल्प को साकार करेंगे।
No comments:
Post a Comment