ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में स्वदेशी जागरण मंच की बैठक सम्पन्न - City Channel

Breaking

Sunday, September 7, 2025

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में स्वदेशी जागरण मंच की बैठक सम्पन्न

जमुई: रविवार को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के सभागार में दक्षिण बिहार स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ऑक्सफोर्ड स्कूल के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में महिलाएँ एवं पुरुष शामिल हुए।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि अरुण ओझा ने अपने संबोधन में स्वदेशी उत्पादों के महत्व और आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज की बदलती परिस्थिति में देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का सबसे बड़ा माध्यम स्वदेशी उत्पादों का उपयोग और प्रचार-प्रसार है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि विदेशी सामानों का बहिष्कार कर देशी उत्पादों को अपनाएँ।

स्वदेशी जागरण मंच के सह संयोजक मुरारी झा ने मंच की भूमिका और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन का लक्ष्य समाज में स्वदेशी सोच को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन के माध्यम से लोगों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और देश की आत्मनिर्भरता सुनिश्चित होगी।

ऑक्सफोर्ड स्कूल के निदेशक मनोज कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और संस्कार के माध्यम से स्वदेशी आंदोलन को और गति दी जा सकती है। उन्होंने मंच के साथ हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में संजय सौरभ, प्रिंस कुमार, प्रकाश भगत, औंकार वर्णवाल, विमल बरनवाल और सुरेन्द्र यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार साहा ने किया।

No comments:

Post a Comment

Pages