खतौली में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से संपन्न, हवन-भंडारे में उमड़ा जनसैलाब - City Channel

Breaking

Friday, September 19, 2025

खतौली में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से संपन्न, हवन-भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

खतौली में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से संपन्न, हवन-भंडारे में उमड़ा जनसैलाब


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार

खतौली : कस्बे के जीटी रोड स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर निकट ताराचंद शिवालय में सोमवार को विश्वकर्मा पूजा बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर प्रांगण में भक्तों का तांता लगा रहा।

पूजन-अर्चन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन से हुआ। हवन-पूजन में मुख्य यजमान के रूप में बृजमोहन पांचाल सपत्नी शामिल रहे। धार्मिक अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय और सामूहिक उत्साह से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक रूपचंद विश्वकर्मा, प्रवीण विश्वकर्मा, सुंदरलाल विश्वकर्मा और विजेंद्र विश्वकर्मा मौजूद रहे। इसके साथ ही समिति के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष बृजमोहन विश्वकर्मा, महामंत्री सुरेश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी राजकुमार विश्वकर्मा सहित सुभाष विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, महेशानंद विश्वकर्मा, देवेंद्र विश्वकर्मा, राजीव विश्वकर्मा (मिंटू), डॉ. विपिन बालियान, हरीश विश्वकर्मा, चेतन विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, भूदेव चौधरी, ठाकुर यशपाल सिंह और रजनीश मिश्रा भी मौजूद रहे।

मंदिर के पुजारी प्रवीण विश्वकर्मा ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई और श्रद्धालुओं को भगवान विश्वकर्मा की महिमा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के प्रथम शिल्पकार माने जाते हैं, जिन्होंने देवताओं के महल, रथ और दिव्य अस्त्र-शस्त्रों का निर्माण किया था।

पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच भगवान विश्वकर्मा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Pages