खतौली पुलिस की बड़ी सफलता : फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, असलाह बरामद
सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार
खतौली/मुजफ्फरनगर : थाना खतौली पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हुई फायरिंग की घटना का पर्दाफाश कर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अवैध असलाह और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देशन में जिलेभर में वांछित व शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी खतौली के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी खतौली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मंगलवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग की इस घटना का सफल अनावरण कर दिया।
क्या था मामला:
28 अगस्त को अशोक कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी आर्यपुरी भूड़, थाना खतौली ने पुलिस को तहरीर दी थी कि अज्ञात बदमाशों ने उसके मकान पर जानलेवा फायरिंग की है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस को घटना के सुराग मिले और 3 सितंबर को दोनों आरोपियों को सफेदा रोड, खतौली से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी:
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अर्णव पुत्र दिनेश निवासी ग्राम हुसैनपुर, थाना जानसठ और सूरज पुत्र सत्यवीर निवासी ग्राम अहरौड़ा, थाना जानसठ शामिल हैं। इनके कब्जे से दो तमंचे और तीन जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।
पूछताछ में हुआ खुलासा:
पुलिस पूछताछ में आरोपी सूरज ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी प्रिंस निवासी आर्यपुरी भूड़ से कहासुनी और गाली-गलौज हो गई थी। इसी रंजिश में उसने अपने साथियों संग प्रिंस को घर पर गोली मारने की योजना बनाई थी। मगर गलती से फायरिंग अशोक कुमार के घर पर हो गई।
अपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार आरोपी अर्णव के खिलाफ पहले भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर जानसठ थाने में पोक्सो एक्ट, आईटी एक्ट, मारपीट, जातीय उत्पीड़न, और आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं।
गिरफ्तारी में शामिल टीम:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश चंद्र के साथ पुलिस टीम के मुनीश शर्मा, आकाश शर्मा, तेजवीर सिंह, अजीत सिंह, उमेश मावी और सोबीर सिंह आदि शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment