विशेष निर्वाचक सूची प्रेक्षक भरत खेड़ा ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक - City Channel

Breaking

Monday, September 1, 2025

विशेष निर्वाचक सूची प्रेक्षक भरत खेड़ा ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

विशेष निर्वाचक सूची प्रेक्षक भरत खेड़ा ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू

जमुई/बिहार : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष निर्वाचक सूची प्रेक्षक भरत खेड़ा ने आज समाहरणालय सभा कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक में उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की और कहा कि केवल भारत के नागरिकों को सूची में शामिल करें तथा अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि 01 अगस्त को जारी प्रारूप मतदाता सूची में सुधार के लिए 01 सितंबर तक दावा–आपत्ति दर्ज कराएँ। छूटे हुए पात्र मतदाताओं को प्रपत्र 06 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रखंड स्तरीय कैंप में जमा किया जा सकता है।

इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम नवीन कुमार ने प्रेक्षक भरत खेड़ा को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा जिले में चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी दी।

डीएम ने बताया कि जमुई जिले में कुल 1595 मतदान केंद्र हैं। वर्तमान में जिले में 12 लाख 48 हजार 208 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 6 लाख 55 हजार 439 पुरुष, 5 लाख 94 हजार 743 महिला और 26 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। इनमें से 99.63 प्रतिशत निर्वाचकों का दस्तावेज अपलोड कर दिया गया है, जबकि 61.01 प्रतिशत नाम अंतिम प्रकाशन के लिए पुष्टि कर दिए गए हैं।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें लगातार अद्यतन जानकारी मिल रही है।

इस अवसर पर डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. नजरूल हक, शैलेंद्र महतो, दुर्गा प्रसाद केशरी, जीवन सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Pages