सोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंटी समेत आठ गिरफ्तार
🔹शराब के नशे में धुत पांच लगों पर उत्पात अधिनियम के तहत मामला दर्ज।
सिटी संवाददाता : चन्द्रदेव बरनवाल
सोनो, जमुई/बिहार : सोनो थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सम कॉलिन अभियान के तहत गुरुवार को कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें वांछित अभियुक्त, वारंटेड अपराधी और शराब के नशे में पकड़े गए पांच युवक शामिल हैं।
थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि
सोनो थाना कांड संख्या 231/25, दिनांक 07-08-2025 को दर्ज मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305, 64, 62, 109 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में ललन मंडल, पिता- भुनेश्वर मंडल, निवासी- सरधोडीह, शिबू ठाकुर, पिता- शंकर ठाकुर, निवासी- चुरहेत, विपिन ठाकुर, पुत्र- शिबू ठाकुर, निवासी- चुरहेत शामिल हैं।
इनके अतिरिक्त, शराब के नशे में धुत पांच लोगों को लोहा मोड़ और लखन कियारी गांव से पकड़ा गया। इनकी पहचान राजीव रंजन, पिता- महेंद्र सिंह, निवासी-कैबाली, सुनील मंडल, पिता- तेजन मंडल, निवासी - लखन कियारी, रोहित कुमार पासवान, पिता-कुलदीप पासवान, रामप्रकाश मंडल, पिता- लुटन मंडल, निवासी- सरधोडीह, बबन कुमार मंडल, पिता सुखदेव मंडल के रूप में हुई है
सभी आरोपियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनो ले जाया गया, जहां शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके उपरांत उन्हें हिरासत में लेते हुए उत्पात अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे अभियानों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

No comments:
Post a Comment