महिलाओं की सुरक्षा का लें संकल्प : डीएम नवीन - City Channel

Breaking

Saturday, August 9, 2025

महिलाओं की सुरक्षा का लें संकल्प : डीएम नवीन

महिलाओं की सुरक्षा का लें संकल्प : डीएम नवीन

जमुई/बिहार : राजीव रंजन

 रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जमुई में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का अनोखा संगम देखने को मिला। जिलाधिकारी नवीन, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल, उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल, जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और कई जानी-मानी हस्तियों ने जिलावासियों को महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

डीएम नवीन ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन का त्यौहार नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का अवसर भी है। उन्होंने जिलावासियों से संकल्प लेने की अपील की कि वे नारी गरिमा बनाए रखने और महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने में योगदान देंगे।

एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि यह पर्व सुरक्षा, सम्मान और आपसी सहयोग का प्रतीक है। भाई-बहन का रिश्ता हमें एक-दूसरे को आगे बढ़ने का अवसर देने और उनकी क्षमताओं को पहचानने की प्रेरणा देता है।

उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल ने कहा कि रक्षाबंधन रिश्तों में मिठास और जीवन में सुख-समृद्धि का संदेश देता है।
समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान ने इसे जाति, धर्म और पंथ से ऊपर उठकर बंधुत्व व मेलजोल को बढ़ाने वाला त्यौहार बताया।

जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी ने बहनों को जीवन की प्रेरणा, ममता और मंगल का रूप बताते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर डीटीओ मो. इरफान आलम, एसडीएम सौरभ कुमार, एसडीपीओ सतीश सुमन, डीएसपी मुख्यालय मो. आफताब अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी दया शंकर, सीओ ललिता कुमारी, ईओ डॉ. प्रियंका गुप्ता, टाउन प्लानर स्नेहल अंशु, शिक्षाविद लक्ष्मण झा, डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, जिला विधिज्ञ संघ अध्यक्ष सीताराम सिंह, महासचिव अमित कुमार सहित अनेक अधिकारियों और सामाजिक हस्तियों ने भी शुभकामनाएं दीं।

रक्षाबंधन के उल्लास और उमंग के इस पर्व पर पूरे जिले में पारिवारिक मिलन, भाई-बहन के अटूट स्नेह और नारी सम्मान का संदेश गूंजता रहा।

No comments:

Post a Comment

Pages