जमुई में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु दधीचि देहदान समिति की पहल - City Channel

Breaking

Tuesday, August 26, 2025

जमुई में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु दधीचि देहदान समिति की पहल

जमुई में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु दधीचि देहदान समिति की पहल

सिटी संवाददाता : अभिषेक सिन्हा

जमुई/बिहार : जमुई जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में दधीचि देहदान समिति ने एक सराहनीय पहल की है। समिति ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर जमुई में कॉर्निया रिट्रीवल केंद्र तथा सिकंदरा में ब्लड बैंक स्थापित करने की मांग की है।

इस प्रस्ताव का शहरवासियों ने स्वागत करते हुए इसे स्वास्थ्य सुविधाओं को नई दिशा देने वाला कदम बताया है। समिति का मानना है कि जमुई में कॉर्निया रिट्रीवल केंद्र की स्थापना से दृष्टिहीन लोगों को रोशनी पाने का अवसर मिलेगा, वहीं सिकंदरा में ब्लड बैंक खुलने से मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा और उनकी जान बचाने में आसानी होगी।

समिति के इस महत्वपूर्ण प्रयास में जिला अध्यक्ष प्रदीप केसरी, संरक्षक प्रोफेसर महेश प्रसाद केसरी, उपाध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ मंटू, संरक्षक चंद्रदेव सिंह, उपसचिव श्रीकांत केसरी, दिलीप साहू, मीडिया प्रभारी अनुपम कुमार, संरक्षक डॉ. मनोज सिन्हा, ओमकार बरनवाल, मो. मोतिउल्लाह, अधिवक्ता राज किशोर गुप्ता, सलाहकार शंभू कुमार, शिवशंकर साहू, डॉ. नौशाद अहमद और डॉ. अमर मोदी जैसे प्रतिष्ठित सदस्य शामिल हैं।

लोगों का कहना है कि अगर जिला प्रशासन इस पहल को शीघ्र अमल में लाता है तो जमुई और आसपास के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

No comments:

Post a Comment

Pages