जमुई के गांवों में जारी है निर्भय प्रताप का राष्ट्रीय गुणगान यात्रा, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़ - City Channel

Breaking

Wednesday, August 27, 2025

जमुई के गांवों में जारी है निर्भय प्रताप का राष्ट्रीय गुणगान यात्रा, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

जमुई के गांवों में जारी है निर्भय प्रताप का राष्ट्रीय गुणगान यात्रा, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार

जमुई/बिहार : जमुई जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में इन दिनों निर्भय प्रताप का राष्ट्रीय गुणगान यात्रा जोर-शोर से चल रहा है। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं और राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का संदेश दिया जा रहा है।

आज कई गांवों में हुआ आयोजन :

शनिवार को यह कार्यक्रम गारो नवादा, सोनपै, सिकरिया और लठाने गांवों में आयोजित किया गया। इन गांवों में निर्भय प्रताप के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और राष्ट्रीय गीतों तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

ग्रामीणों की बढ़ी भागीदारी :

यात्रा में महिलाएं, युवा और बच्चे सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम स्थलों पर लोगों ने तिरंगा लहराकर और जयघोष के साथ राष्ट्रीय गुणगान का स्वागत किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से गांव-गांव में नई ऊर्जा और देशभक्ति का संचार होता है।

उद्देश्य – राष्ट्रीय एकता का संदेश :

आयोजन से जुड़े स्थानीय प्रतिनिधियों ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं में राष्ट्रीय चेतना जगाना और समाज को एकता के सूत्र में पिरोना है। यात्रा के दौरान वक्ताओं ने बताया कि जब तक गांव-गांव में देशभक्ति की अलख नहीं जगती, तब तक सशक्त भारत का सपना अधूरा रहेगा।

यात्रा को मिल रहा व्यापक समर्थन :

गांवों के साथ-साथ आसपास के इलाके के लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति का कहना है कि आने वाले दिनों में यात्रा जिले के और भी पंचायतों व गांवों तक पहुंचेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages