सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्यों को बताने घर घर दस्तक दे रहे जदयू कार्यकर्ता
सिटी संवाद : शुशान्त साईं सुंदरम
गिद्धौर, जमुई/बिहार : जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता गिद्धौर प्रखंड के पतसंडा पंचायत में घर घर जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को बता रहे हैं।
मंगलवार को जदयू पंचायत अध्यक्ष अशोक केशरी, जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के गिद्धौर प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार, कल्लू मियां, संदीप कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता पंचायत के वार्ड संख्या 9 में घर घर जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की जानकारी दी।
जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के गिद्धौर प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि राज्यवासियों को हर महीने 125 यूनिट फ्री बिजली, दिव्यांग, वृद्धजन एवं विधवाओं को दिए जा रहे 1100 रुपए प्रति माह पेंशन से आम लोगों को लाभ मिल रहा है। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अप्रत्याशित कार्य किए गए हैं।
वहीं जदयू पंचायत अध्यक्ष अशोक केशरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को झाझा विधायक दामोदर रावत क्षेत्र में रफ्तार दे रहे हैं। इस सरकार से आम लोग संतुष्ट हैं। एक बार फिर से नीतीश कुमार को सीएम बनाने के लिए जनता का समर्थन मिल रहा है।

No comments:
Post a Comment