मोहनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर - City Channel

Breaking

Saturday, August 30, 2025

मोहनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर

मोहनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर

जमुई/बिहार : जमुई जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनदीपी गांव में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव के ही बुजुर्ग सरयू यादव सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि सरयू यादव का एक पैर बुरी तरह कुचल गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मोहनपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सरयू यादव को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल जमुई लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के वक्त ट्रक अत्यधिक तेज गति से आ रहा था। ड्राइवर ने बुजुर्ग को सामने देखकर भी वाहन को नियंत्रित नहीं किया, जिससे यह दर्दनाक घटना घट गई।

घटना से पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। परिजन गहरे सदमे और शोक में डूबे हुए हैं। इधर, पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और अधिकारियों ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages