फतेहपुर में नया स्वास्थ्य उपकेंद्र शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा - City Channel

Breaking

Saturday, August 23, 2025

फतेहपुर में नया स्वास्थ्य उपकेंद्र शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

फतेहपुर में नया स्वास्थ्य उपकेंद्र शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

झाझा, जमुई/बिहार : झाझा प्रखंड के फतेहपुर गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने नया उपकेंद्र शुरू किया। पैक्स अध्यक्षा बेबी भारती और जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों ने फीता काटकर उपकेंद्र का उद्घाटन किया।

इस उपकेंद्र में सामान्य बीमारियों का इलाज, गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण और नवजात शिशुओं की देखभाल जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी। आपातकालीन स्थिति में ग्रामीणों को तुरंत चिकित्सीय परामर्श मिल सकेगा।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक पवन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक सुभाषचंद्र और जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी वीरेश कुमार वर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा CHO अशोक घायल और ANM सोनी कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भाग लिया।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages