इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न, शिक्षा के उत्थान पर हुआ मंथन - City Channel

Breaking

Sunday, August 31, 2025

इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न, शिक्षा के उत्थान पर हुआ मंथन

इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न, शिक्षा के उत्थान पर हुआ मंथन


जमुई/बिहार :  ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, जमुई के भव्य सभागार में रविवार को इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता संघ के मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने की।8

बैठक में संघ की दिशा, उद्देश्य और शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने पर गहन चर्चा हुई।

डॉ. सिन्हा ने कहा “यह संघ केवल संगठन नहीं, बल्कि सामूहिक सोच और शिक्षा सेवा की धारा है। हमारा उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसा मंच तैयार करना है, जो विद्यालय, शिक्षक और समाज को नई ऊँचाइयों तक ले जाए।”

राज्य प्रतिनिधि आनंद लाल पाठक ने अपने वक्तव्य में कहा “संघ बच्चों को बेहतर अवसर दिलाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्यरत है। हर सदस्य की जिम्मेदारी है कि वह शिक्षा की मशाल हर घर तक पहुँचाए।”

जिला महासचिव वेद प्रकाश ने कहा  ह“संघ की असली ताकत इसकी एकजुटता है। सभी विद्यालय मिलकर कार्य करेंगे तो ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो पाएगी।”

जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा फ़“संघ विचारों के साथ-साथ क्रियान्वयन की शक्ति भी है। योजनाओं के अमल से ही बच्चों तक शिक्षा का वास्तविक लाभ पहुँचता है।”

बैठक में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, निजी विद्यालयों की समस्याओं और समाधान पर भी चर्चा हुई।

बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारी:

  • राज्य प्रतिनिधि: आनंद लाल पाठक
  • जिला महासचिव: वेद प्रकाश
  • जिला कोषाध्यक्ष: अशोक कुमार
  • जिला मीडिया प्रभारी: मिथुन पासवान
  • लेखा परीक्षक: अजीत कुमार मंडल
  • अलीगंज प्रखंड: अध्यक्ष दिवाकर कुमार, सचिव अभय मोहित
  • सिकंदरा प्रखंड: अध्यक्ष सुमन कुमार
  • जमुई प्रखंड: अध्यक्ष ऋतु राज सिन्हा, कोषाध्यक्ष सचिराज पद्माकर
  • खैरा प्रखंड: अध्यक्ष कृष्ण मोहन प्रसाद
  • झाझा प्रखंड: अध्यक्ष जय श्याम कुमार, कोषाध्यक्ष प्रशांत रंगम
  • सोनो प्रखंड: सचिव बीरेंद्र कुमार

इसके अलावा विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी और शिक्षाविद् भी मौजूद रहे।

बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जहाँ सभी सदस्यों ने एक स्वर में संघ की एकजुटता और शिक्षा को नई दिशा देने के संकल्प को दोहराया।

No comments:

Post a Comment

Pages