साइकिल यात्रा एक विचार से हर रविवार गूंजता रहे पर्यावरण का संदेश - City Channel

Breaking

Sunday, August 17, 2025

साइकिल यात्रा एक विचार से हर रविवार गूंजता रहे पर्यावरण का संदेश

साइकिल यात्रा एक विचार से हर रविवार गूंजता रहे पर्यावरण का संदेश

जमुई/बिहार :  “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ”, “साँसे हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएँ हम” – ऐसे नारों के साथ हर रविवार सुबह जमुई की सड़कों पर साइकिल यात्रा निकलती है। यह यात्रा जमुई के युवाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से की जाती है।

502वें सप्ताह की यात्रा :

लगातार 502वें सप्ताह की यात्रा में इस बार साइकिल कारवां श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से रवाना हुआ और सिंगारपुर, खैरा, हरदीमोह होते हुए खैरा प्रखंड के लालपुर गाँव पहुँचा। वहाँ ग्रामीणों की निजी जमीन पर लगभग दो दर्जन पौधे लगाए गए और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।

नेताओं का संबोधन और प्रेरणा :

पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए पीयूष कुमार और संकेत सिंह ने ग्रामीणों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा—
“दुनिया की सबसे बड़ी खुशी बच्चे की मुस्कान देखने में होती है, और उतनी ही खुशी अपने हाथों से लगाए गए पौधे को बड़ा होते देखने में मिलती है। पौधे सिर्फ पेड़ नहीं हैं, यह हमारे परिवार का हिस्सा होते हैं, जो हमें ऑक्सीजन, फल, छाया और स्वास्थ्य देते हैं।”

पुराने प्रयासों का फल :

मंच के सक्रिय सदस्य गुंजन मिश्रा और अरुणेश मिश्रा ने कहा “हमारे मंच ने दो साल पहले भी इस गाँव में पौधारोपण किया था। आज वही पौधे बड़े होकर पेड़ बन चुके हैं और ग्रामीणों को फल-फूल व छाया दे रहे हैं। यह हमारे निरंतर प्रयास और समाज के सहयोग का नतीजा है।”
उन्होंने आगे कहा कि अगर इसी तरह हर गाँव का एक-एक व्यक्ति भी आगे आए तो पूरा जमुई फिर से ‘मिनी शिमला’ कहलाने लगेगा।

इस अवसर पर साइकिल यात्रा एक विचार मंच से जुड़े सदस्य :

पियूष कुमार, अरुणेश मिश्रा, विवेक कुमार, सचिराज पद्माकर, लड्डू मिश्रा, शैलेश भारद्वाज, हर्ष कुमार सिन्हा, गोलु कुमार, शुभम कुमार, गुंजन मिश्रा, सिपु सिंह परिहार, सागर कुमार, अमन कुमार चंदेल, संकेत सिंह, शान्तनु सिंह, रौशन कुमार, मिसिर कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Pages