अलीगंज पीएचसी के सेवानिवृत्त डॉक्टर ए.आर. काजमी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
सिटी संवाददाता : मो० मुमताज
अलीगंज, जमुई/बिहार : अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सेवानिवृत्त डॉक्टर ए.आर. काजमी का शनिवार की देर शाम आकस्मिक निधन हो गया। वे नवादा जिले के नवादा शहर के निवासी थे और बीते वर्ष अलीगंज पीएचसी से सेवानिवृत्त हुए थे। डॉ. काजमी ने 25 वर्षों तक अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाएं दीं और अपने मिलनसार एवं मृदुल स्वभाव के कारण क्षेत्रवासियों में विशेष पहचान बनाई।
उनके निधन पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो. साजिद हुसैन, अस्पताल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह, मो. हिदायत, दास जी, डॉ. शिवबालक प्रसाद, समाजसेवी शैलेंद्र महतो, बखोरी पासवान, वाई.पी. सुमन, धर्मेंद्र कुशवाहा, शशिशेखर सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रविशंकर, बलाल, नौशाद कैयाम, मो. शमीम मालिक, सुनील शर्मा, मनोज राम, डॉ. नोमानी, मनोज मेहता सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
लोगों ने कहा कि डॉ. काजमी ने अपने जीवन का आधा समय अलीगंज पीएचसी में समर्पित कर दिया और प्रखंड के अधिकांश लोग उनके व्यवहार से अत्यंत प्रभावित थे। वे एक ऐसे चिकित्सक थे जो दिन-रात मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहते थे और जिनके सौम्य व्यवहार ने सबका दिल जीत लिया था।
उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग उन्हें एक नेक, समर्पित एवं सेवाभावी इंसान के रूप में याद कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment