जमुई में 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल
🔹महिला शक्ति और शौर्य का होगा अद्भुत प्रदर्शन, 11 टुकड़ियां दिखाएंगी पराक्रम।
जमुई/बिहार: स्वतंत्रता दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सुबह 7:30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में महिला जवानों, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली बेटियों और विभिन्न सुरक्षा बलों की टुकड़ियां अदम्य साहस और अनुशासन का परिचय देंगी।
परेड में पाठशालाओं की छात्राएं राष्ट्रगान प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव-विभोर करेंगी, वहीं ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का बैंड ग्रुप आकर्षक वाद्य-यंत्रों की मधुर धुनों से माहौल को और भी खास बना देगा। एसएसबी, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, एनसीसी बॉयज, स्काउट और स्कूली बेटों की टुकड़ियां अपनी वीरता और दक्षता का प्रदर्शन करेंगी।
जिला प्रशासन ने रिहर्सल को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की है। कई दिनों से डीएसपी रक्षित सुरेश प्रसाद की देखरेख और मुख्य कमांडर हरेराम कुमार के नेतृत्व में परेड अभ्यास जारी है। प्लाटून कमांडर दिवाकर, मो. जमील खान, धीरज कुमार सुमन, राजनंदनी, खुशबू कुमारी, अभिषेक राज, आस्था कुमारी, अंश कुमार, शरणया सहाय, दिवेश कुमार और श्रेया सिंह परेड को यादगार बनाने में जुटे हैं।
शाहीन परवीन राष्ट्रगान टीम का नेतृत्व करेंगी, जबकि अभिजीत कुमार बैंड ग्रुप की कमान संभालेंगे। आयोजन को सफल बनाने में पुलिस अधिकारी निरंजन कुमार, शिक्षक अनिल कुमार सिन्हा और अनुज कुमार सिन्हा, चिकित्सक डॉ. अजय कुमार, स्वास्थ्य एवं नगर परिषद की टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार की सटीक और ऊर्जावान उद्घोषणा परेड के जोश को बढ़ाएगी।
इस वर्ष की परेड में शक्ति और शौर्य का संगम देखने को मिलेगा, जो न केवल अनुशासन और पराक्रम का संदेश देगा बल्कि जमुई की संस्कृति, वीरता और महिला सशक्तिकरण की पहचान बनेगा।

No comments:
Post a Comment