राजगीर में लोजपा (रामविलास) की विशाल रैली, चिराग पासवान ने किया जनसमूह को संबोधित - City Channel

Breaking

Sunday, June 29, 2025

राजगीर में लोजपा (रामविलास) की विशाल रैली, चिराग पासवान ने किया जनसमूह को संबोधित

राजगीर में लोजपा (रामविलास) की विशाल रैली, चिराग पासवान ने किया जनसमूह को संबोधित

राजगीर : राजगीर में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से आयोजित विशाल जनसभा ऐतिहासिक जनसमूह और राजनीतिक सहभागिता के रूप में दर्ज हुई। रैली को संबोधित करते हुए लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने संगठन की मजबूती, गरीबों के अधिकार और बिहार के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें रखीं।

रैली में जमुई के लोकप्रिय सांसद एवं पार्टी के बिहार प्रभारी माननीय अरुण भारती, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, वैशाली सांसद बीना देवी, समस्तीपुर सांसद शांभवी, तथा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि जीवन सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मंच पर उपस्थित थे।

अपने जोशीले संबोधन में चिराग पासवान ने कहा— "लोजपा (रामविलास) सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज है। हम एक-एक गांव, एक-एक परिवार तक जाकर लोगों से संवाद करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि बिहार का भविष्य उज्ज्वल हो।"

उन्होंने वर्तमान सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर अब कोई समझौता नहीं होगा, और लोजपा हर मोर्चे पर जनता के साथ खड़ी रहेगी।

कार्यक्रम में भारी संख्या में जुटे जनसमूह ने चिराग पासवान और अन्य नेताओं का जोरदार स्वागत किया। रैली को ऐतिहासिक बताते हुए पार्टी नेताओं ने इसे जन समर्थन का प्रमाण बताया और आने वाले चुनावों के लिए लोजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment

Pages