**सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल** - City Channel

Breaking

Monday, November 4, 2024

**सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल**

**सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल**



सिटी संवाददाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव


झाझा/जमुई ; झाझा-सोनो मुख्य पथ के मनीकुरा आश्रम के पास एक मारुति कार ड्राइवर की लापरवाही के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान श्रृयांश कुमार (14 वर्ष), विवेक सहाय (50 वर्ष), सोनाली देवी (45 वर्ष), और कुमार सोर्य (11 वर्ष) के रूप में हुई है। यह सभी लोग धनबाद से खड़कपुर जा रहे थे कि तभी मनीकुरा आश्रम के पास हादसा हो गया।


समाजसेवी गौरव सिंह ने की मदद :

समाजसेवी गौरव सिंह और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 पर सहायता मांगी और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए झाझा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर नवाब ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सभी को जमुई रेफर कर दिया। इस दुर्घटना में सोनाली देवी की स्थिति सबसे नाजुक बनी हुई है।


श्रेयांश ने बताया दुर्घटना की वजह :

श्रेयांश ने बताया कि वे अपने नानी के घर मुंगेर के खड़कपुर में छठ पूजा मनाने जा रहे थे, जब अचानक ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क किनारे पलट गई।


ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा, हिरासत में :

घटना की वजह ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है। फिलहाल ड्राइवर झाझा पुलिस की हिरासत में है। सरकारी एम्बुलेंस के अलावा, घायलों को अस्पताल पहुंचाने में डॉ. परवाज के एम्बुलेंस का भी सहयोग मिला।

स्थानीय प्रशासन की हो रही सराहना :

इस दुर्घटना से स्थानीय क्षेत्र में हलचल मच गई, और सभी घायलों को समय पर उपचार मिल सकने के कारण स्थानीय प्रशासन की तत्परता की सराहना की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Pages