साइकिल यात्रा के माध्यम से पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश, मानसून में पौधारोपण की अपील
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार
जमुई : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में साइकिल यात्रा एक विचार, जमुई (रजि.) द्वारा रविवार को आयोजित रविवारीय साइकिल यात्रा के 495वें क्रम में 10 सदस्यीय टोली ने श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से निकलकर कचहरी, सिकरिया होते हुए बुकार गांव तक यात्रा की। यात्रा के दौरान लोगों को पौधारोपण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर कई पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण की व्यवस्था भी की गई। पर्यावरणविद नंदलाल सिंह ने बताया कि मानसून पौधारोपण का सर्वोत्तम समय है और आमजन सरकारी एवं गैर-सरकारी योजनाओं से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी कर सकते हैं।
यात्रा का नेतृत्व कर रहे संकेत सिंह ने वर्षा जल संचयन पर बल देते हुए कहा कि लोग मानसून के समय बहते जल का संचयन कर जल संकट की स्थिति से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि संगठन इस दिशा में लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।
इस मौके पर गोलू कुमार, सचिराज पद्माकर, सीपू सिंह, शांतनु कुमार, अमित कुमार, प्रिंस राज, नीतीश कुमार, पंकज कुमार, एवं गणेश कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। टोली ने पूर्व में लगाए गए पौधों का निरीक्षण भी किया, जिनमें सभी पौधे सुरक्षित पाए गए।
No comments:
Post a Comment