लायंस क्लब जमुई के नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष हुए सम्मानित - City Channel

Breaking

Monday, June 16, 2025

लायंस क्लब जमुई के नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष हुए सम्मानित

लायंस क्लब जमुई के नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष हुए सम्मानित


सिटी संवाददाता : अभिषेक सिन्हा 

जमुई : लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 322 ई. के सत्र 2025-26 के लिए नियुक्त नए पदाधिकारियों को रविवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्षों को प्रमाण-पत्र और पिन प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा को जमुई क्लब के सचिव बनाए जाने पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रदीप खेतान ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान लायन खेतान ने कहा कि लायंस क्लब विश्व के करीब 200 देशों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और बिहार के समग्र विकास में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने बताया कि क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए क्लब के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्षों को क्लब के उद्देश्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम में बिहार और झारखंड के रीजनल चेयरपर्सन, जोन चेयरपर्सन और कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। जमुई से सचिव डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष अनुपम कुमार, तथा वरिष्ठ पदाधिकारी लायन श्रीकांत केसरी विशेष रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में क्लब ने आगामी सत्र में समाजहित में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Pages