जमुई को मिला नया पुलिस अधीक्षक, 17 जून को ग्रहण करेंगे पदभार
🔹एसपी मदन कुमार आनंद का हुआ तबादला, विश्वजीत दयाल होंगे जमुई के 35वें एसपी।
जमुई : बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने जमुई जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वर्तमान पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद का तबादला कर उन्हें बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग का एसपी बनाया गया है।
उनकी जगह अब मुजफ्फरपुर नगर पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत विश्वजीत दयाल को जमुई का नया 35वां पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। गृह विभाग द्वारा इस बाबत आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विश्वजीत दयाल एक पराक्रमी और कर्मठ पुलिस अधिकारी माने जाते हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वे 17 जून (मंगलवार) को पदभार ग्रहण करेंगे। जिले में उनके आगमन को लेकर उत्सुकता का माहौल है।
वहीं बताते चलें कि नवागत एसपी की कार्यशैली को लेकर पुलिस महकमे में सकारात्मक चर्चा है। प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में जिले की कानून-व्यवस्था को नई दिशा मिल सकती है।
No comments:
Post a Comment