थेगुआ मुखिया द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम में अनुचित आचरण, सामाजिक मंचों पर उठे सवाल - City Channel

Breaking

Saturday, May 3, 2025

थेगुआ मुखिया द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम में अनुचित आचरण, सामाजिक मंचों पर उठे सवाल

थेगुआ मुखिया द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम में अनुचित आचरण, सामाजिक मंचों पर उठे सवाल

सिटी संवाददाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव

जमुई :  जमुई जिला के थेगुआ पंचायत के मुखिया धनंजय पाठक उर्फ मंटू पाठक हाल ही में अपने पुत्र के जनेऊ संस्कार के उपलक्ष्य में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिर गए हैं। 30 अप्रैल की रात आयोजित इस कार्यक्रम में बार बालाओं द्वारा भोजपुरी गीतों पर अशोभनीय प्रस्तुति दी गई, जिसमें स्वयं मुखिया के मंच पर मौजूद रहने की बात सामने आ रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम में तेज़ आवाज़ में अश्लील भोजपुरी गीत बजाए जा रहे थे, जिससे क्षेत्र की महिलाओं और समाज के अन्य लोगों में रोष देखा गया। मंच पर कुछ लोग मुखिया को रोकने की भी कोशिश कर रहे थे और इस दौरान वीडियो भी बनाए गए।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मुखिया किसी नशे की हालत में थे या नहीं, लेकिन स्थानीय लोग इस घटना को जनप्रतिनिधि के आचरण के विरुद्ध मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर आलोचना तेज़ हो गई है।

स्थानीय प्रशासन या पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह घटना जनप्रतिनिधियों से जुड़े मर्यादा और सार्वजनिक आचरण को लेकर एक बार फिर चर्चा में है।

No comments:

Post a Comment

Pages