जातिगत जनगणना की मंजूरी पर लोजपा (रामविलास) ने जताई खुशी
🔹जमुई में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद।
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार
जमुई। शुक्रवार को लोजपा (रामविलास) की ओर से द्वारिका विवाह भवन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना की मंजूरी को ऐतिहासिक निर्णय बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए धन्यवाद दिया।
लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान लंबे समय से जातिगत गणना कराने की मांग करते आ रहे थे। आज उनकी यह वर्षों पुरानी मांग स्वीकार कर ली गई है, जिसके लिए हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार प्रकट करते हैं।
वहीं जीवन सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जाति जनगणना को लेकर अनेक भ्रांतियां फैलाई गई थीं, लेकिन अब सरकार के इस निर्णय से सभी अफवाहों का स्पष्ट जवाब मिल गया है। यह कदम देश की सामाजिक और आर्थिक नीतियों को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर लोजपा नेताओं ने एक स्वर में केंद्र एवं राज्य सरकार की सराहना की और चिराग पासवान के प्रयासों को जनहित में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में लोजपा नेता मोतीउल्लाह, चंदन सिंह, रविशंकर पासवान, संगीता पासवान, लक्ष्मण सिंह, रिंकू सिंह, सुनील पासवान, बबलू सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment