महिलाओं की भागीदारी और उत्साह ने महिला संवाद कार्यक्रम को बनाया जनआंदोलन - City Channel

Breaking

Saturday, May 24, 2025

महिलाओं की भागीदारी और उत्साह ने महिला संवाद कार्यक्रम को बनाया जनआंदोलन

महिलाओं की भागीदारी और उत्साह ने महिला संवाद कार्यक्रम को बनाया जनआंदोलन

🔻803 गाँव की महिलाओं को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी।

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार 

जमुई : जमुई जिला में महिला संवाद कार्यक्रम ने महिलाओं को अपनी बात रखने, सुझाव साझा करने और सरकारी योजनाओं से जुड़ने का सशक्त मंच प्रदान किया है। जिले के आठ प्रखंडों—जमुई सदर, लक्ष्मीपुर, सिकंदरा, इस्लामनगर अलीगंज, सोनो, झाझा और खैरा में आयोजित इस संवाद श्रृंखला ने महिलाओं की सहभागिता और जागरूकता को नया आयाम दिया है।

अब तक जिले के 803 गाँवों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हो चुका है, जिसमें 17 हजार से अधिक आकांक्षाएँ मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज की गई हैं। 18 अप्रैल से निरंतर जारी इस पहल में महिलाओं का उत्साह लगातार बना हुआ है।

प्रतिदिन 22 जीविका महिला ग्राम संगठन इस संवाद का हिस्सा बन रहे हैं, जहाँ महिलाएं खुलकर अपने विचार, समस्याएं और सुझाव रख रही हैं। कार्यक्रम ने उन्हें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ-साथ अपने अधिकारों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर भी दिया है।

24 मई, शनिवार को जिले के गजही, नवाडीह, आरहा, दीननगर, दौलतपुर, इन्दपे, बैजला, चाईं, छापा, रजला कलां, भीमाइन, बिसनपुर, हरनी, झुंडो, मरैया, मटिया, भुल्लो, मथुरापुर, बलथर, चुरहैत, केशोफरक्का और सोनो पंचायतों में संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

खैरा प्रखंड के भीमाइन पंचायत में अटल ग्राम संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीडीपीओ की भी भागीदारी रही, जिन्होंने महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।

महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से जिले में 11 जागरूकता रथ संचालित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से वीडियो के जरिए बिहार की विकास यात्रा, महिला सशक्तिकरण और जीविका की सफलता कहानियाँ साझा की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थलों पर सेल्फी पॉइंट्स, सूचना स्टैंडी, लीफलेट्स, और मुख्यमंत्री का संदेश पत्र वितरित किया जा रहा है। हर पंचायत में लगभग 200 से 300 महिलाओं ने भाग लिया।

यह बताते चलें कि राज्य के सभी जिलों में 18 अप्रैल से महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जो ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित है, इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर स्वावलंबी और सशक्त बनाना है।

No comments:

Post a Comment

Pages