जमुई में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, श्रमिकों को मिला सम्मान और अधिकारों का भरोसा - City Channel

Breaking

Thursday, May 1, 2025

जमुई में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, श्रमिकों को मिला सम्मान और अधिकारों का भरोसा

जमुई में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, श्रमिकों को मिला सम्मान और अधिकारों का भरोसा


🔹श्रमिकों को सशक्त बनाने को लेकर श्रम विभाग सक्रिय, उप विकास आयुक्त ने दिए कई महत्वपूर्ण संदेश

सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू

जमुई : आज 01 मई 2025 को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जमुई जिला अंतर्गत सोनपे स्थित संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त जमुई श्री सुभाष मंडल एवं श्रम अधीक्षक श्री रतीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन सत्र में उप विकास आयुक्त श्री सुभाष मंडल ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि "श्रमिक हमारे समाज का आधार हैं। इनके बिना विकास की कोई परिकल्पना नहीं की जा सकती। जमुई जिला प्रशासन सदैव श्रमिकों के साथ खड़ा है और नियोजकों से अपेक्षा है कि श्रमिकों को समय पर उचित मजदूरी दी जाए।" उन्होंने श्रमिकों के आत्मबल और योगदान को सलाम करते हुए मई दिवस की शुभकामनाएँ दीं और सभी पदाधिकारियों से श्रमिकों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की अपील की।

श्रम अधीक्षक रतीश कुमार ने श्रमिकों को सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के हित में "बिहार प्रवासी कामगार ऐप" लॉन्च किया गया है, जिसमें सभी पात्र श्रमिकों का पंजीकरण किया जा रहा है। साथ ही, ई-श्रम कार्ड, न्यूनतम मजदूरी, स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि विभाग 24x7 श्रमिकों की सेवा में तत्पर है।

कार्यशाला में बिहार दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम के तहत सभी नियोजकों से लाइसेंस लेने की अपील की गई। श्रम विभाग की नि:शुल्क पुस्तकालय के माध्यम से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद देने की बात कही गई।

कार्यक्रम के अंत में उप विकास आयुक्त द्वारा लाभान्वित श्रमिकों को डमी चेक प्रदान किए गए और संयुक्त श्रम भवन परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कार्यालय कर्मी और सैकड़ों श्रमिक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Pages