सिकंदरा थाना अंतर्गत डकैती कांड में वाछिंत अभियुक्त मुन्ना यादव गिरफ्तार
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार
सिकन्दरा/जमुई : सिकंदरा थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी डकैती के मामले में आखिरकार पुलिस को सफलता हाथ लगी है। 06 अक्टूबर 2024 को रात्रि लगभग 9:50 बजे, तीन पुलिया के पास कुछ अपराधियों ने मन्नु कुमार ठाकुर, ग्राम कृपा रामडीह निवासी से मारपीट कर उनका मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान लूट लिया था। इस घटना को लेकर सिकंदरा थाना कांड संख्या 312/24 दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक, जमुई के निर्देश पर इस डकैती कांड की जांच हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जमुई के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इसी टीम ने अब वांछित अभियुक्त मुन्ना यादव उर्फ मुन्ना, उम्र 23 वर्ष, निवासी वाजितपुर, थाना हलसी, जिला लखीसराय को धधौर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार यह वही गिरोह है जिसने 06 अक्टूबर 2024 को चन्द्रदीप, सिकंदरा और लछुआर थाना क्षेत्रों में डकैती की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। अब तक इस मामले में:
- 06 अभियुक्तों को 10 अक्टूबर 2024 को,
- 01 अभियुक्त को 20 मार्च 2025 को और
- 01 अभियुक्त को 25 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
अब आखिरी बचे अभियुक्त मुन्ना यादव की गिरफ्तारी के साथ इस गिरोह का पूरी तरह खुलासा हो चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विस्तृत आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें शामिल हैं:
- हलसी थाना के दो मामलों (कांड संख्या 303/24 और 304/24) – गंभीर धाराओं में दर्ज।
- 2018 में दर्ज एक हत्या प्रयास मामला (कांड सं. 23/18)।
- चन्द्रदीप, लघुआर एवं सिकंदरा थाना क्षेत्रों में हाल के डकैती मामलों में नामजद अभियुक्त।
छापेमारी दल में शामिल थे:
- पु०नि० लाल बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष, सिकंदरा।
- डीआईयू टीम, जमुई।
- एसटीएफ और एसओजी की विशेष टीम।
पुलिस ने कहा है कि जमुई जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
No comments:
Post a Comment