हनुमान जयंती पर पर्यावरण भारती ने किया पौधारोपण, अमरूद और बेल के पौधे लगाए गए - City Channel

Breaking

Saturday, April 12, 2025

हनुमान जयंती पर पर्यावरण भारती ने किया पौधारोपण, अमरूद और बेल के पौधे लगाए गए

हनुमान जयंती पर पर्यावरण भारती ने किया पौधारोपण, अमरूद और बेल के पौधे लगाए गए


सिटी संवाददाता : डॉ० रामजीवन साहू

जमुई : हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को जमुई के खैरा मोड़ स्थित मातृत्व सेवा सदन परिसर में पर्यावरण भारती द्वारा फलदार पौधों का रोपण कर एक अनुकरणीय पहल की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत अमरूद और बेल (बिल्व) जैसे धार्मिक और औषधीय महत्व वाले पौधों का रोपण किया गया।

इस पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण भारती की नारी शक्ति प्रांत टोली सदस्य एवं प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की आवश्यकता है और धार्मिक अवसरों पर ऐसे कार्य करना समाज को सकारात्मक संदेश देता है।

पर्यावरण भारती के संस्थापक एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत टोली सदस्य तथा अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली के सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने बताया कि हनुमान जी का जन्म चैत्र पूर्णिमा को हुआ था। वे भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त, माता अंजनी और केसरी के पुत्र हैं। उन्हें शंकरसुवन भी कहा जाता है। रामायण काल में वे श्रीराम जी के परम सहयोगी रहे और उन्हें अमरता का वरदान प्राप्त है। ऐसे महापुरुष की जयंती पर पौधारोपण करना एक पुण्य कार्य है।

कार्यक्रम में डॉ. वीणा सिंह, डॉ. शालिनी सिंह, राम बिलास शाण्डिल्य, सोनी कुमारी, रानी हेम्ब्रम, पूजा कुमारी सहित कई पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Pages