बिहार बदलाव रैली’ की तैयारी जोरों पर, जमुई से 20 हज़ार से अधिक लोग होंगे शामिल
🔹जन सुराज पार्टी की प्रेस वार्ता में दिखा जोश, युवाओं से बदलाव की अपील।
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार
जमुई : जन सुराज पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होने वाली ‘बिहार बदलाव रैली’ को सफल बनाने की रणनीति साझा की गई। पार्टी के ज़िला स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों — रुपेश कुमार, संजीव सिंह, प्रकाश कुमार पासवान, डॉ. अरुण कुमार, प्रदीप चौधरी, डॉ. धर्मेन्द्र सिन्हा, अशोक सिन्हा, रणजीत वर्मा आदि ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और रैली में जिले से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना था।
इस मौके पर संजीव सिंह ने जानकारी दी कि जमुई से 20 हज़ार से अधिक लोगों को पटना पहुंचाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर इस ऐतिहासिक रैली का हिस्सा बनें और बिहार में बदलाव की आवाज बुलंद करें। वहीं रुपेश कुमार ने कहा कि बिहार को अब ईमानदार और पारदर्शी व्यवस्था की ज़रूरत है, जिसे जन सुराज पार्टी लाना चाहती है।
‘बिहार बदलाव रैली’ के मुख्य मुद्दो में पेपर लीक और भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था का विरोध, बेरोजगारी और पलायन की समस्या, बढ़ते अपराध पर लगाम, परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति का अंत, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, भूमि सर्वेक्षण और स्मार्ट मीटर में भ्रष्टाचार, अफसरशाही और सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा, शराबबंदी के दुष्परिणामों पर पुनर्विचार रहा।
वहीं रुपेश कुमार सिंह ने कहा कि यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है। यह उन लाखों लोगों की आवाज़ है जो वर्षों से व्यवस्था की विफलताओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब जाग चुकी है और 11 अप्रैल को गांधी मैदान से एक नई शुरुआत का संदेश पूरे बिहार में जाएगा।
No comments:
Post a Comment