सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर जन समस्याओं से रूबरू हुए कांग्रेसी नेता
🔹रेल लाइन, पेयजल और सिंचाई की बदहाल स्थिति को लेकर जताई चिंता।
अलीगंज/जमुई : सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में एलडीएम सह कांग्रेस नेता राजकुमार पासवान ने जनसंपर्क अभियान के तहत दर्जनों गांवों का दौरा कर आम जनता की समस्याओं को नजदीक से जाना।
उन्होंने अलीगंज, सिकंदरा और खैरा प्रखंड क्षेत्र के भोड, परसा, नीमनवादा, भीमाईन, पूर्णा खैरा, सिकंदरा, महादेव सिमरिया, पचमहुआ, अलीगंज, मिर्जागंज सहित कई गांवों का भ्रमण किया और वहां के लोगों की ज्वलंत समस्याओं को सुना।
राजकुमार पासवान ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह क्षेत्र रेल लाइन जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां से विधानसभा और लोकसभा तक कई बड़े नेता निर्वाचित हुए, लेकिन जनता की बुनियादी समस्याओं पर कभी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा कि सिकंदरा विधानसभा की आधी आबादी आज भी पेयजल और सिंचाई व्यवस्था जैसी बुनियादी जरूरतों से जूझ रही है। लगातार चार वर्षों से पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण किसान संकट में हैं और खेती भगवान भरोसे करनी पड़ रही है।
उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो यह क्षेत्र लगातार पिछड़ता जाएगा और किसान पूरी तरह टूट जाएंगे।
इस मौके पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार सिंह, महेश सिंह, शिवकिशोर सिंह, शंकर पासवान, संजय पासवान, उचित यादव, राकेश यादव, सुरेश पासवान, अनिल सिंह, अशोक पाण्डेय, सुनील कुमार सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
नेता ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को पार्टी मंच और प्रशासनिक स्तर पर पूरी मजबूती से उठाया जाएगा।
No comments:
Post a Comment