विश्व प्लंबिंग दिवस पर जल संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश - City Channel

Breaking

Tuesday, March 11, 2025

विश्व प्लंबिंग दिवस पर जल संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व प्लंबिंग दिवस पर जल संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश


सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू

लखीसराय, 11 मार्च 2025 : जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से "पर्यावरण भारती" द्वारा विश्व प्लंबिंग दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने जल संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि "जल ही जीवन है, जल है तो कल है।"


प्लंबिंग और जल संरक्षण का गहरा संबंध

शाण्डिल्य जी ने बताया कि 2010 से विश्व प्लंबिंग दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई, जिसका उद्देश्य पानी की बर्बादी रोकना, बीमारियों से बचाव करना और मानवता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि संसार के सभी शहरों और गांवों की स्वच्छता में प्लंबिंग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वच्छ बाथरूम और सुरक्षित शैफ्टिक शौचालय मानव स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य हैं, और इसके लिए प्रशिक्षित प्लंबरों की आवश्यकता होती है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत में स्वच्छता को लेकर परंपरागत ज्ञान सदियों से चला आ रहा है, जहां माता-पिता बच्चों को शौचालय के बाद हाथ-पैर धोने की शिक्षा देते हैं। इससे हानिकारक जीवाणु, बैक्टीरिया और वायरस से बचाव होता है।

विकसित देशों में पानी की खपत और जल संरक्षण की आवश्यकता

अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि विकसित देशों में पानी की खपत अधिक होती है। उदाहरण के तौर पर, अमेरिका में एक घर में उपयोग होने वाले कुल पानी का 38% हिस्सा शौचालय फ्लश करने में खर्च होता है। यदि सभी नागरिकों को प्लंबिंग का सही ज्ञान हो, तो इससे वैश्विक स्तर पर जल संरक्षण में मदद मिलेगी।

वृक्षारोपण: जल संरक्षण का अहम कदम

कार्यक्रम में वृक्षारोपण का विशेष महत्व बताया गया। वृक्ष जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहता है और जल स्रोत संरक्षित रहते हैं। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रमुख रूप से मुनि लाल महतों, दयानंद महतों, उमेश महतों, प्रेम प्रकाश महतों, ऋषिदेव महतों, सागर महतों, राम बिलास शाण्डिल्य, मनीष कुमार, आयूष कुमार आदि ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

इस कार्यक्रम ने लोगों को जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया तथा प्लंबिंग के महत्व को समझने का एक शानदार अवसर प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment

Pages